Amy Jackson – ED Westwick Engagement : ‘एक दीवाना था’ और ‘सिंह इज़ ब्लिंग’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के ज़रिए लोकप्रिय हुई अभिनेत्री एमी जैक्सन वर्तमान में अपने निजी जीवन के कारण चर्चा में हैं। एमी ने अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ सगाई कर ली है। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एमी को उनके बॉयफ्रेंड ने स्विट्जरलैंड में प्रपोज़ किया था।

Amy Jackson – ED Westwick Engagement

एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके बॉयफ्रेंड एड उन्हें प्रपोज़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों में उन्होंने एमी को प्रपोज़ किया था। अभिनेत्री ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, “Hell Yes”। एमी और एड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस ने सोशल मीडिया के ज़रिए एमी जैक्सन को शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ALSO READ: Jr NTR Devara New Release Date: जूनियर NTR की Devara की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, इस वजह से हो रही देरी

पहले प्रेमी के साथ लिव इन में रही, बिना शादी के प्रेगनेंट हो गई

एमी जैक्सन एड से पहले जॉर्ज पानायियोटोस के साथ रिलेशनशिप में थीं। जॉर्ज ने एमी को जनवरी 2019 में प्रपोज़ किया था। एमी ने जॉर्ज को हामी भर दी थी। इसके बाद वे लिव-इन में रहने लगे। इस बीच बिना शादी किए ही वह प्रेगनेंट हो गईं। सितंबर 2019 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

एमी के Life में एड वेस्टविक की एन्ट्री

Amy Jackson - ED Westwick Engagement
Amy Jackson – ED Westwick Engagement

जॉर्ज से ब्रेकअप के बाद एमी के जीवन में एड वेस्टविक की एंट्री हुई। एमी और एड ने 2022 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। अब उनकी सगाई हो गयी है (Amy Jackson – ED Westwick Engagement) और जल्द ही वे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एड वेस्टविक ने कई अंग्रेजी फिल्मों में काम किया है। इसमें गॉसिप गर्ल, व्हाइट गोल्ड और रोमियो और जूलियट जैसी फिल्में शामिल है।

जानें एमी जैक्सन के काम के बारे में…

एमी जैक्सन जल्द ही आने वाली फिल्म ‘क्रैक’ के जरिए दर्शकों से मिलने वाली हैं। वह विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। एमी ने प्रतीक बब्बर की ‘एक दीवाना था’ फिल्म के माध्यम से 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। इसमें येवाडू, थेरी, आई और रोबोट 2.0 जैसी फिल्में शामिल हैं।

ALSO READ: ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ को हुआ 80 करोड़ का घाटा; जानिए असली वजह

ALSO READ: Yami Gautam Pregnancy : शादी के 3 साल बाद मां बनेंगी यामी गौतम? अनुष्का के बाद एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो गया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *