Tiger 3 OTT Release : सलमान की ‘टाइगर 3’ ओटीटी पर रिलीज! जानिए कहां देखें ‘टाइगर 3’?

Tiger 3 OTT Release : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भाईजान की फिल्म ‘टाइगर 3’ कुछ दिनों पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज (Tiger 3 OTT Release) हो गई है।

‘टाइगर 3’ फिल्म का निर्देशन महेश शर्मा ने किया है। दिवाली के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया गया था। सलमान खान के फैंस में इस फिल्म की काफी क्रेज है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Tiger 3 OTT Release – कहां देखें ‘टाइगर 3’?

Tiger 3 OTT Release
Tiger 3 OTT Release
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

‘टाइगर 3’ फिल्म को ओटीटी पर देखा जा सकता है। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर ‘टाइगर 3’ का पोस्टर शेयर करके इस फिल्म के ओटीटी पर आने की घोषणा की है। सलमान खान ने भी एक खास पोस्ट शेयर करके ‘टाइगर 3’ के ओटीटी पर आने की घोषणा की है।

इस पोस्ट के बाद भाईजान के फैंस को बहुत खुशी हुई है। अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। उनके फैंस कमेंट्स के माध्यम से फिल्म के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सलमान, तुम मेरे पसंदीदा एक्टर हो।” दूसरे यूजर ने लिखा कि, “ऊंचाई का ये सफर हमेशा बना रहे।” इसके अलावा सलमान के कई चाहने वालों ने इस पोस्ट पर कमेंट में हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

टाइगर 3 फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। टाइगर 3 से पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है फिल्में दर्शकों के सामने आई थीं।

Tiger 3 Worldwide Box Office Collection

सलमान, कटरीना और इमरान के साथ ‘टाइगर 3’ फिल्म में रिद्धी डोगरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 282.79 करोड़ की कमाई की है। जबकि दुनिया भर में इस फिल्म ने 464 करोड़ का कलेक्शन किया है। सलमान खान की आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस में उत्सुकता है। पिछले कुछ दिनों से भाईजान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। अब उनकी कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी, इस पर फैंस की नजर है।

ALSO READ: Animal OTT Release : ओटीटी पर दिखाया जाएगा Animal का अनकट वर्जन, जानिए रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म कब रिलीज होगी

ALSO READ: Animal Success Party : जावेद अख्तर ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खतरनाक है ऐसी फिल्म

Leave a comment