Ajay Devgn Raid 2: अजय देवगन की ‘रेड 2’ में ‘इस’ एक्टर की एंट्री; सस्पेंस-थ्रिलर ‘Raid 2’ में बनेंगे विलेन

Ajay Devgn Raid 2: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन इन दिनों ‘रेड 2’ फिल्म की वजह से चर्चा में हैं। जल्द ही यह फिल्म दर्शकों के सामने आएगी। इसी बीच अब इस फिल्म में एक्टर रितेश देशमुख की एंट्री होने वाली है। इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।

‘रेड 2’ की घोषणा होने के बाद से यह फिल्म चर्चा में है। पहला पोस्टर आउट होने के बाद से दर्शकों की फिल्म के बारे में उत्सुकता बढ़ गई है। ‘रेड 2’ फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। दूसरी ओर, इस फिल्म के विलेन के नाम पर भी मोहर लग गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ 2018 में रिलीज़ हुई थी। उस समय यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। तब से ही फैंस इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। ‘रेड 2’ के माध्यम से अजय देवगन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Ajay Devgn Raid 2 – अजय देवगन की ‘रेड 2’ में रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में नजर आएंगे

Ajay Devgn Raid 2
Ajay Devgn Raid 2

‘रेड 2’ फिल्म में विलेन की भूमिका कौन निभाएगा यह अब सामने आ गया है। ‘रेड 2’ में रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। इसलिए रिलेश को विलेन की भूमिका में देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं।

‘रेड 2’ की शूटिंग शुरू

Ajay Devgn Raid 2
Ajay Devgn Raid 2

अजय देवगन की (Ajay Devgn Raid 2) फिल्म ‘रेड 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई में शूटिंग पूरी होने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में फिल्म की शूटिंग पूरी होगी। राजकुमार गुप्ता इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। टी-सीरीज़ के बैनर के तहत कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। पहले पार्ट की तरह दूसरा पार्ट भी दर्शकों को पसंद आएगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Raid 2 Release Date – कब रिलीज होगी ‘रेड 2’?

अभिषेक पाठक ने सोशल मीडिया पर ‘रेड 2’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “एक और केस को सुलझाने के लिए आयआरएस ऑफिसर अमय पटनायक वापस आ गया है। 15 नवंबर 2024 को नाटक और रहस्य देखने के लिए तैयार हो जाइए।” इसलिए ‘रेड 2’ यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

ALSO READ: कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की ‘मेरी क्रिसमस’ रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक; पहले ही दिन मेकर्स को बड़ा झटका

ALSO READ: Kalki 2898 AD New Release Date : प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान! इस दिन रिलीज होगी ‘कल्कि 2898 AD’

Leave a comment