Yamaha R15 V4 लाजवाब लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ कंपनी ने इसे हाल ही में नए संस्करण के साथ लॉन्च किया है। जिसमें आपको ब्लू. ब्लैक पेंट थीम के साथ आकर्षक डिजाइन मिलता है। यह एक स्पोर्ट बाइक है। जिसे कंपनी द्वारा 5 वेरिएंट और पांच रंगों में लॉन्च किया गया है। यह 155 सीसी BS6 इंजन द्वारा संचालित है जो 18.1bhp की पावर और 14.2nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है।
Diwali Offer Yamaha R15 V4
बता दे की त्योहार सीजन चल रहा है जिसमें दीपावली बहुत नजदीक है। इस दीपावली के शुभ अवसर पर मोटर वाहन निर्माता अपने-अपने प्रोडक्ट पर ऑफर के साथ अपने सेगमेंट के कुछ गाड़ियों पर छूट पेश करती है। जिसमें यामाहा ने भी अपने गाड़ियों पर EMI में छूट दे रही है।
Yamaha R15 V4 EMI Plan
इस छूट के तहत अगर आप यामाहा R15 V4 को 20,000 रुपए के डाउन पेमेंट के साथ खरीदते हैं। तो इसमें आपकी ईएमआई 6,601 रुपए की बनती है। जिसे 3 साल के कार्यकाल तक देकर आप यामाहा R15 V4 को अपने घर ले जा सकते हैं। यामाहा R15 V4 की कीमत भारतीय बाजार में 2.11 लाख रुपए (ऑन रोड दिल्ली) से शुरू होती है। और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2.5 लाख रुपए (ऑन रोड दिल्ली) तक जाती है।

Feature | Description |
---|---|
Engine | 155cc Single-cylinder, Liquid-cooled, SOHC, 4-valve, Fuel-injected Engine |
Maximum Power | 18.1bhp @ 10,000 RPM |
Peak Torque | 14.2Nm @ 7,500 RPM |
Transmission | 6-speed Constant Mesh |
Suspension (Front) | 37mm Upside-down Forks |
Suspension (Rear) | Mono-shock Absorber |
Brakes (Front) | 282mm Single Disc |
Brakes (Rear) | 220mm Single Rotor |
Fuel Tank Capacity | 11 Liters |
Mileage | Approximately 52 km/liter |
Weight | 141 kg |
Yamaha R15 V4 Design
Yamaha R15 V4 के स्टाइलिंग डिजाइन में आपको ट्विन-एलईडी डीआरएलएस के साथ सिंगल बाय-फंक्शनल एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट,आकर्षक दिखने वाला हेडलाइट के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक फुल-फेयरिंग, फेयरिंग-माउंटेड रियर-व्यू मिरर, क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्प्लिट-स्टाइल सीट, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट जैसे आधुनिक डिजाइन मिलते हैं।

Yamaha R15 V4 Features
यामाहा R15 V4 में आपको कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं। जैसे इसमें आपको 5 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा इसमें यामाहा स्मार्टफोन एप्लीकेशन के द्वारा इसे कनेक्ट किया जा सकता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन सिस्टम जैसे एडवांस्ड फीचर्स से सुसर्जित किया गया है। इसमें आपको इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन और फोन बैटरी अस्तर जैसे नोटिफिकेशन को ट्रैक किया जा सकता है।
Yamaha R15 V4 Engine
यामाहा R15 V4 को पावर देने के लिए इसमें 155 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, चार-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन इंजन का उपयोग किया गया है। जो 10,000 आरपीएम पर 18.1bhp की अधिकतम पावर और 7,500 आरपीएम पर 14.2nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसमें आपको वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (वीवीए), असिस्ट और स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, दो राइड मोड ( ट्रैक और स्ट्रीट) मिलता है।

Yamaha R15 V4 Suspension and brakes
इसके सस्पेंशन के कार्यों को करने के लिए इसमें आगे की ओर 37 मिमी अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक के द्वारा इस गाड़ी को नियंत्रित किया गया है। और इसके ब्रेकिंग के कार्यों को करने के लिए इसके सामने की ओर 282mm सिंगल डिस्क और पीछे 220mm सिंगल रोटर को जोड़ा गया है। और इसके सुरक्षा सुविधा में आपको डुएल चैनल ABS, ट्रेक्शन कंट्रोल, एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सुरक्षा सुविधा मिलता है।
Yamaha R15 V4 Rival
Yamaha R15 V4 का कुल वजन 141 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11 लीटर की है। इसके साथ आपको लगभग 52 किलोमीटर पर लीटर तक का माइलेज मिलता है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में होंडा हॉरनेट 2.0, बजाज पल्सर 150 और टीवीएस अपाचे 160 4V से होता है।